NCERT Solutions for Class 3 Hindi Meera Bahin Aur Bagh

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Meera Bahin Aur Bagh

रिमझिम पाठ- 11. Class 3 Hindi Meera Bahin Aur Bagh

कहानी से
प्रश्न 1. कहानी में बाघ को खतरनाक जानवर बताया है| नीचे दी गई सूची में सबसे खतरनाक चीज़ तुम्हारी समझ में क्या ही और क्यों?
चाकू, बिजली, टूटा हुआ काँच, आग़

उत्तर- इस सूची में सबसे खतरनाक चीज़ आग है, क्योंकि यदि घर में आग लग जाए तो सब कुछ जलकर राख हो जाता है| यहाँ तक कि मनुष्य की जान भी जा सकती है|प्रश्न 2. मीरा बहन की बात सुनकर गाँव के लोगों को निराशा हुई होगी| उन्होंने मीरा बहन से क्या कहा होगा? सोचकर गाँव के लोगों की बातें लिखो|
उत्तर-
 एक ग्रामीण ने मीरा बहन से कहा होगा कि आपने यह अच्छा नहीं किया| बाघ कभी भी आकर आदमी को खा सकता है| आपके जानवरों को भी मार सकता है| दूसरे ग्रामीण ने खा होगा की यदि गाँव के किसी आदमी को बाघ ने अपना शिकार बना लिया तो आप स्वयं उसकी ज़िम्मेदार होंगी|

खतरनाक है या नहीं
प्रश्न 1. गेंवली गाँव के आस-पास के जंगलों में बाघ जैसे खतरनाक जानवर भी रहते थे| तुम्हारे हिसाब से नीचे लिखे जंतुओं में से कौन-कौन खतरनाक हो सकता हैं?
भैस, छिता, बकरी, कुत्ता, बिल्ली, चूहा, साँप, बिच्छु, कछुआ, केंचुआ, तिलचट्टा, कबूतर, भालू

उत्तर- चीता, कुत्ता, साँप, बिच्छु, भालू|
प्रश्न 2. जिनके नाम पर तुमने गोला लगाया, वे कब खतरनाक हो सकते हैं?
उत्तर-
 चीता जब जंगल से भागकर शहर में आए और आदमियों को अपना शिकार बना लें|
कुत्ता जब पागल हो जाए और काट ले|
साँप साँप छेड़ने पर खतरनाक हो सकता है|
बिच्छु बिच्छु के डंक के दर्द से जान जा सकती है|
भालू जब जंगल से भाग कर आबादी में आकर लोगों पर धावा बोल दे|

पिंजड़ा
प्रश्न 1. चूहा पकड़ने का पिंजड़ा देखकर बताओ की वह अपने आप कैसे बंद हो जाता है और एक बार कैद हो जाने के बाद चूहा उससे बाहर क्यों नहीं आ पाता?

उत्तर- चूहा पकड़ने के पिंजड़े में दोनों तरफ से मुड़ा हुआ एक तार जाली में लगा होता है| बाहर का मुड़ा तार दरवाजे के कोने को रोकता है और अंदर की तरफ उसमें रोटी लगी होती है| जैसे ही चूहा अंदर घुसकर रोटी खींचता है वैसे ही बाहर का कुंडा निकल जाता है और झटके से दरवाजा बंद हो जाता है| वह दरवाजा फिर नहीं खुलता जिस कारण चूहा बाहर नहीं आ सकता|
प्रश्न 2. गा ँ व वालों ने बाघ को पिंज ड़े में बंद करने की योजना बनाई थी | किसी आजाद पशु या पक्षी को पिंज ड़े में बंद करके रखना सही है या गलत ? क्यों?
उत्तर –
 किसी आजाद पशु या पक्षी को पिंजड़े में बंद करके रखना गलत है| यह उसके प्रति अन्याय है| स्वतंत्रता सबको प्यारी होती है| उसका प्राकतिक स्वभाव, आदतें, खाना-पीना, चलना-फिरना, उड़ना आदि प्रभावित हो जाते हैं|

क्यों? कैसे
प्रश्न- अपने मन में सोचक र लिखो, ऐसा कैसे किया होगा?
* बा घ की खबर पूरे गाँव में फैल गई| कैसे?

उत्तर – गाँव छोटे होते हैं| उनकी आबादी बहुत कम होती है| एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक खबर पहुँचने में देर नहीं लगती| इस प्रकार पूरे गाँव में खबर फैल गई|
*लोग मीरा बहन के पास पहुँचे| क्यों?
उत्तर-
 सब लोग मीरा बहन को अपनी समस्या से अवगत कराना चाहते थे| उन्हें विश्वास था कि वे इसका कोई-न-कोई उपाय जरूरत निकालेगी|
* पिंजड़ा बिना बा घ के बंद हो गया | कैसे?
उत्तर –
 मीरा बहन ने सोचकर कि बाप को धोखा देकर क्यों फँसाया जाए, इसलिए उन्होंने पिंजड़े दरवाज़ा बंद कर दिया|

बकरी कहे कहानी
प्रश्न 1. सोचो , अगर यह बकरी सुनाती , तो क्या-क्या बताती| उसकी कहानी मजेदार होती न?

उत्तर- अगर बकरी यह कहानी बताती तो निश्चय ही कहानी मज़ेदार होती|
प्रश्न 2. बकरी अपनी कहानी में क्या – क्या बताती?
उत्तर –
 बकरी अपनी कहानी में कहती कि वह गाय के पास ही कोने में खूँटे से बँधी थी| मैंने बाघ को आते देखा| यह देख, मैं तो डर के मारे थर-थर काँपने लगी| मेरी आवाज बंद हो गई| मैंने देखा बाघ गाय की पीठ पर उछला और उसकी गर्दन खाने लगा| मैं बेहोश हो गई| जब होश आया तो बाघ वहाँ से जा चुका था|
सुबह मरी गाय को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई| लोग चिंतित दिखाई दे रहे थे| एक गाँव वाला कह रहा था कि आज तो उसने गाय मारी है| कल को आदमी मारेगा| चलो मीरा बहन के पास चलते हैं|
सब मीरा बहन के आश्रम में पहुँचे| बाघ को कैद करने के लिए क पिंजड़ा बनवाया गया| यह पिंजड़ा ऐसा था कि बाघ के अंदर घुसते ही झटके से बंद हो जाता| गाँव वालों ने पिंजड़े में मुझे बाँधकर वहाँ रख दिया, जहाँ बाघ अकसर आया करता था| मैं मिमयाने लगी| मुझे बहुत डर लग रहा था| समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूँ| इतने में मीरा बहन वहाँ आई और उन्होंने पिंजड़े का दरवाज़ा बंद कर दिया| मेरी जान में जान आई| मैं मन-ही-मन उन्हें  धन्यवाद दिया और मेरी जान बच गई|

चलो, पकड़े
प्रश्न- गाँव वालों ने बाघ को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई थी | कक्कू के घर में रोज बि ल्ली आकर दूध पी जाती है | कक्कू की मदद करने के लिए कोई योजना बनाओ|

उत्तर – कक्कू की मदद और  बिल्ली को पकड़ने के लिए हमें एक पिज़रा बनाना पड़ेगा| इस पिंजड़े में कटोरी भर कर दूध रखेंगे| उस पिंजड़े को ऐसा बनाया जाएगा कि बिल्ली के अंदर घुसते ही दरवाज़ा झटके से बंद हो जाए और बिल्ली पिंजड़े से न निकल पाए|

पाठ से आगे
प्रश्न- यह सभी चित्र किसी एक व्यक्ति से जुड़े हुए हैं ? पता करो कौन?

    
उत्तर- ऊपर दिए गए चित्र राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी से जुड़े हुए हैं|

कौन-क्या है?
प्रश्न- बाघ, गाय, बकरी , हाथी और हिरन जानवर है | नीचे लिखी हुई चीजें क्या है ? खाली जगह में लिखो |

प्रश्नउत्तर-
अगरतला , अल्मोड़ा , रायपुर , कोच्चि , व ड़ोदरानगर
जलेबी , लड्डू , मै सूरपाक , कलाकंद , पेड़ामिठाइयाँ
नर्मदा, कावेरी, सतलुज, ब्रह्मपुत्र, पुत्र, यमुनानदियाँ
बरगद , नारियल , पीपल, चीड़, नीमपेड़
गेहूँ, बाजरा, चावल, रागी, मक्काफसल, अन्न
कुरता, साड़ी, फिरन, लहँगा, कमीज़वस्त्र

Class 3 Hindi Meera Bahin Aur Bagh

कोयल कू-कू, बकरी में-में
प्रश्न- जनवरों की बोलियाँ तो तुमने सुनी ही होंगे| कोयल की बोली को जैसे कूकना कहते हैं और मक्खी की बोली को भिनभिनाना, वैसे ही सब जानवरों की बोलियों के भी नाम हैं|
नीचे की दिए गए खाने में एक तरह जानवरों के नाम है, दूसरी तरफ बोलियों के| ढूँढ़ निकालो कौन-सी बोली किसकी है?

जानवरबोलियाँ
भैस
घोड़ा
हाथी
बकरी
शेर
गधा
गाय
कुत्ता
मिमियाना
रँभाना
चिंघाड़ना
हिनहिनाना
रेंकना
रँभाना
भौंकना
दहाड़ना
उत्तर-
जानवरबोलियाँ
भैस
घोड़ा
हाथी
बकरी
शेर
गधा
गाय
कुत्ता
रँभाना
हिनहिनाना
चिंघाड़ना
मिमियाना
रेंकना
रँभाना
भौंकना
दहाड़ना

Class 3 Hindi Meera Bahin Aur Bagh

ठीक करो
प्रश्न- हवाईजहाज़ आसमान उड़ रहा है|
तुम्हें यह वाक्य कुछ अटपटा लग रहा होगा| इस वाक्य को फिर से पढो|
हवाईजहाज़ आसमान में उड़ रहा है|
अब इसी तरह इन वाक्यों को ठीक करो|

धूप बैठकर ढोकला खाया|
पुतुल काम करने मना कर दिया|
लता ने सब मूँगफली खिलाई|
पहाड़ी गाँवों में बाघ डर बना रहा है|

उत्तर- धूप में बैठकर ढोकला खाया|
पुतुल ने काम करने से मना कर दिया|
लता ने सब को मूँगफली खिलाई|
पहाड़ी गाँवों में बाघ का डर बना रहा है|
अब वे सभी शब्द फिर से लिखो जिन्हें तुमने जोड़ा है|
उत्तर-
 में, ने, से, ने, को, में, का|
 
close
Display Ads Size 340x55