NCERT Solutions for Class 3 Hindi Jab Mujhe Saap Ne Kaata

NCERT Solutions for Class 3 Hindi Jab Mujhe Saap Ne Kaata

रिमझिम पाठ- 12. Class 3 Hindi Jab Mujhe Saap Ne Kaata

प्रश्न 1. नाना मुझे झाड़-फूँक वाले आदमी के पास क्यों ले गए?

उत्तर- नाना ने देखा कि ऊँगली पर नीला निशान पड़ गया| उन्होंने समझा साँप ने काट लिया है, इसलिए साँप के काटे का झाड़-फूँक से इलाज़ करने वाले आदमी के पास ले गए|प्रश्न 2. मैं बूढ़े आदमी को क्या बताना चाहता था?
उत्तर-
 मैं बूढ़े आदमी को बताना चाहता था कि मुझे साँप ने नही, बल्कि बर्र ने काटा है|
प्रश्न 3. जब साँप नारियल के खोल में घुस गया तो मैंने क्या किया था? मैंने ऐसा क्यों किया होगा?
उत्तर-
 जब साँप नारियल के खोल में घुस गया तो मैंने एक पत्थर के टुकड़े से खोल का मुँह बंद कर दिया था| मैंने ऐसा अनजाने में किया होगा|
प्रश्न 4. क्या बूढ़े आदमी ने सचमुच मेरा इलाज़ कर दिया था? तुम ऐसा क्यों सोचते हो?
उत्तर-
 बूढ़े आदमी ने सचमुच इलाज़ नही किया था| हम ऐसा इसलिए सोचते है कि तुम्हें साँप ने काटा ही नहीं था|
प्रश्न 5. मुझे असल में साँप ने नही काटा था| फिर मैंने कहानी का नाम जब मुझको साँप ने काटा क्यों रखा है? तुम इससे भी अच्छा कोई नाम सोचकर बताओ|
उत्तर-
 मैंने कहानी का यह नाम इसलिए रखा, क्योंकि नाना-नानी तथा झाड़-फूँक वाले ने यही समझा कि मुझे साँप ने काटा है|
इस कहानी का शीर्षक- ‘झाड़-फूँक’ या ‘नाना की नासमझी’ हो सकता है|

उई माँ
प्रश्न- कहानी में लड़के को बर्र काट लेती है| बर्र का डंक होता है| कुछ और कीड़ों (जन्तुओं) का नाम लिखो जो डंक मारते हैं?

उत्तर- मधुमक्खी, बिच्छु, ततैया|

तुम्हारी बात
प्रश्न 1. मैं बूढ़े को कुछ बताना चाहता तह पर बता न सका| क्या तुम्हारे साथ भी कभी ऐसा हुआ है?

उत्तर- हाँ, मेरे साथ भी ऐसा कुछ हुआ है| जब मैं मम्मी को यह बनाना चाहता था की मुझे किसी न नही मारा, बल्कि यह चोट मुझे खुद गिरने से लगी है, लेकिन बता नही सका|
प्रश्न 2. क्या तुमने कभी साँप देखा है? तुमने साँप कहाँ देखा? उसे देखकर तुम्हे कैसा लगा?
उत्तर-
 मैंने साँप चिड़ियाघर में देखा है| उसे देखकर मुझे डर लगा|
प्रश्न 3. अपने घर पर पूछो कि अगर किसी को साँप काट ले तो वे क्या करेंगे?
उत्तर-
 अपने घर पूछने पर पता चला कि यदि किसी को साँप काट ले तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाएँगे व ज़हर उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे|

अब क्या करें?
प्रश्न- तुम क्या करोगी अगर तुन्हें या तुम्हारे आस-पास:
*किसी को बर्र काट ले?

उत्तर- साफ़ लोहे की चीज़ से उसे स्थान को रगड़ देंगे| यदि नौसादर हो तो वह लगा देंगे|
*किसी को चोट लग जाए?
उत्तर-
 उसे प्राथमिक सहायता देंगे| पट्टी बाँधेंगे और फिर अस्पताल ले जाएँगे|
*किसी की आँख में कुछ पड़ जाए?
उत्तर-
 उसकी आँख की ऊपरी और निचली पलक को हलके से पकड़कर हिला देंगे व स्वच्छ पानी से उसकी आँख धुलवाएँगे|
*किसी की नाक़ से खून बहने लगे?
उत्तर-
 उसे पीठ के बल लिटाकर सिर नीचे झुका देंगे और सिर पर ठंडा पानी डालेंगे|
कक्षा में इन प्र बातचीत करो| हो सके तो किसी नर्स या डॉक्टर को कक्षा में आमंत्रित करो|
उत्तर-
 छात्र अपने अध्यापक की सहायता से किसी नर्स या डॉक्टर को बुलाकर बातचीत करें|

ज़रा सोचो तो
प्रश्न 1. नारियल के खोल जैसी और कौन-सी चीज़ों में साँप छिप सकता था?

उत्तर- टूटी हुई हँडिया में, घास-फूस में, टूटे-फूटे बर्तनों में, टूटे-फूटे खिलौनों में|
प्रश्न 2. वह खोल अहाते में कैसे पहुँचा होगा?
उत्तर-
 नारियल का इस्तेमाल करने के बाद खोल को किसी ने अहाते में फेंक दिया होगा|

Class 3 Hindi Jab Mujhe Saap Ne Kaata

घर के हिस्से
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं| उन शब्दों में से कुछ शब्द घर से संबंधित है| उन पर घेरा लगाओ|

उत्तर-
अहाताआँगनबरामदाज़ीनाअटारी
आलाघेरसीढ़ीछतसड़क
रसोईछज्जादालानअस्तबलरहत
नहरपुलियाजोहड़डाकघरटाँड़
कमरामूँडेर

क्या समझे!
प्रश्न- नीचे लिखे वाक्यों का मतलब बताओ-
*साँप पास की झाड़ी में गायब हो गया|

उत्तर- साँप पास की झाड़ी में छिप गया|
*वह चट मुझे गोद में उठाकर भागे|
उत्तर-
 वह जल्दी से मुझे उठाकर दौड़े|
*अब बच्चा खतरे से बाहर है|
उत्तर-
 अब बच्चा सुरक्षित है, उसकी जान को कोई खतरा नहीं है|
*नाना ने उसके लिए बहुत-सी चीज़े भेंट में भेजीं|
उत्तर-
 नाना ने उसके इलाज़ के बदले में बहुत-सी चीज़ें उपहार में दी|

कैसे कहा?
प्रश्न- अलग-अलग निशानों से पता चला है कि बात कैसे कहीं गई होगी| अब नीचे लिखे वाक्यों में सही निशान लिखो| अब इन्हें बोलकर देखो|

उत्तर- *नानी चीख उठी साँप!
*चुपचाप बैठो हिलना-डुलना मत|
*साँप धीरे-धीरे रेंग रहा था|
*तुम्हें यह कहानी कैसी लगी?
*क्या तुम बाज़ार चलोगी?
*अहा! कितनी मीठी है!

Class 3 Hindi Jab Mujhe Saap Ne Kaata

क्या कहोगे
प्रश्न- तुम लड़के को क्या कहोगे? कारण देकर बताओ|
निडर, नादान, होशियार, शरारती, डरपोक, शर्मिला|
(याद रखो वह खोल में साँप लेकर भागा था|)

उत्तर- नादान
दो-दो बार
साँप धीरे-धीरे रेंग रहा था|
प्रश्न- यहाँ धीरे शब्द को दो बार इस्तेमाल किया गया है| ऐसे ही और कुछ शब्द लिखो और उनसे वाक्य बनाओ|
उत्तर-
चलते-चलतेवह चलते-चलते गिर पड़ा|
पीछे-पीछेतुम पीछे-पीछे क्यों चल रहे हो
धीरे-धीरेधीरे-धीरे चलो|
अलग-अलगतुम दोनों अलग-अलग आना|
गरम-गरमगरम-गरम समोसे खाओ|


भूलभुलैया
 
close
Display Ads Size 340x55