NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 13 – सूरज जल्दी आना जी

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 13 – सूरज जल्दी आना जी


Page No 82:

Question 1:

कविता में धूप का रंग गोरा बताया गया है। तुम्हें धूप का रंग कैसा लगता है?

Answer:

मुझे धूप का रंग सुनहरा लगता है।

Question 1:

कौन-से मौसम में धूप बिल्कुल नहीं सुहाती।
तब तुम धूप से बचने के लिए क्या-क्या करती हो?
•    छाता लेकर जाते हैं।
•    …………………………………………………………….
•    …………………………………………………………….
•    …………………………………………………………….
•       …………………………………………………………….

Answer:

गर्मी के मौसम में हमें धूप बिल्कुल नहीं सुहाती है। धूप से बचने के लिए निम्नलिखित कार्य करते हैं-
•    छाता लेकर जाते हैं।
•    साथ में पानी लेकर जाते हैं।
•    सिर को कपड़े से ढक कर रखते हैं।
•    सनस्क्रीम लगा कर ही बाहर जाते हैं।
•    सूती कपड़े पहनते हैं।

Question 1:

नीचे दिए शब्दों के आगे चार-चार शब्द लिखे हैं। इन चारों में से एक-एक शब्द अलग है। बताओ कि अलग शब्द कौन-सा है? वह शब्द बाकी सबसे अलग क्यों है?
बारिश- पानी, गीला, बादल, पटना
घर- दरवाज़ा, खिड़की, साबुन, दीवार
सूरज- धरती, धूप, पसीना, गरमी
कटोरी- कहाड़ी, तश्तरी, चूल्हा, गिलास

Answer:

बारिश-
पानी, गीला, बादल
पटना इसलिए अलग है क्योंकि यह शहर का नाम है।
घर-
दरवाज़ा, खिड़की, दीवार
साबुन इसलिए अलग है क्योंकि यह नहाने के काम आता है। बाकी सब मकान के हिस्से हैं।
सूरज-
धूप, पसीना, गरमी
धरती इसलिए अलग है क्योंकि इसका सूरज से कोई संबंध नहीं है।
कटोरी-
कड़ाही, तश्तरी, गिलास
चूल्हा इसलिए अलग है क्योंकि यह खाना बनाना के काम आता है। बाकी सब बर्तन हैं।

Page No 83:

Question 1:

•    अगर धूप न हो तो क्या होगा?
……………………………………………………………………………………………………………..
……………………………………………………………………………………………………………..
•    अगर हवा न हो तो क्या होगा?
……………………………………………………………………………………………………………..
……………………………………………………………………………………………………………..
•    अगर पानी न हो तो क्या होगा?
……………………………………………………………………………………………………………..
……………………………………………………………………………………………………………..
•    अगर पेड़-पौधे न हों तो क्या होगा?
……………………………………………………………………………………………………………..
……………………………………………………………………………………………………………..

Answer:

•    अगर धूप न हो तो पेड़-पौधे और हम मर जाएँगे। धूप से पेड़-पौधे भोजन बनाते हैं तथा हमारे शरीर को महत्वपूर्ण विटामिन प्राप्त होता है।
•    अगर हवा न हो तो सभी साँस नहीं ले पाएँगे और सारे मर जाएँगे।
•     अगर पानी न हुआ, तो हम सब मर जाएँगे क्योंकि पानी पृथ्वी के हर प्राणी की मह्त्वपूर्ण आवश्यकता है। 
•     अगर पेड़-पौधे न हो तो हम सबको भोजन प्राप्त नहीं होगा। सभी एक-दूसरे को मारने लगेंगे। वातावरण में प्रदूषण फैल जाएगा हमें शुद्ध हवा नहीं मिल पाएगी। अतः इन कारणों से सभी मर जाएँगे।

Question 1:

सूरज का अभी आने का मन नहीं है। वह बच्चों को क्या बहाने बनाकर मना करेगा?
आज ………………………………………………………………………………………………

Answer:

आज मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं ठंडा पड़ गया हूँ और मेरी सारी रोशनी चली गई है। यही कारण है कि मैं नहीं आ पा रहा हूँ।

Page No 84:

Question 1:

कुहासे का मतलब है कोहरा या धुँध। कोहरा किस मौसम में छा जाता है?
………………………………………………………………………………………………

Answer:

कोहरा सर्दी के मौसम में छा जाता है।

Question 1:

मान लो कल स्कूल से घर आते हुए तुम तेज़ बारिश में भीग गईं। तुम इन्हें कहाँ सुखाओगी?
• कमीज़
• बस्ता
• जूते

Answer:

•    कमीज़- इसे घर के आँगन में तार में सुखाऊँगी। यदि धूप होगी, तो यह एक से दो घंटे में सूख जाएगी।
•    बस्ता- इसे घर के आँगन में तार में सुखाऊँगी। यदि धूप होगी, तो इसे सूखने में पूरा दिन लगेगा।
•    जूते- इसे आँगन में वहाँ रख दूँगी जहाँ धूप अच्छी आ रही हो। इसे सूखे में दो दिन लगेगें।

Question 1:

फ़ीता-फीका
फ़ीता और फीका दोनों शब्दों में अंतर है न! इन्हें बोला भी अलग-अलग तरह से जाता है। पहले फ़ी में बिंदी लगी है जबकि दूसरे फी में बिंदी नहीं है। नीचे ऐसे कुछ और शब्द दिए गए हैं। उन्हें बोल और सुनकर अंतर समझो। दोनों तरह का एक-एक शब्द खुद भी जोड़ो
काफ़ी
फिर
सफ़ेद
फैलना
तारीफ़
फटना

Answer:

काफ़ी
फिर
सफ़ेद
फैलना
तारीफ़
फटना
शरीफ़
फूल

 
close
Display Ads Size 340x55