NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 2 – भालू ने खेली फुटबॉल

NCERT Solutions for Class 2 Hindi Chapter 2 – भालू ने खेली फुटबॉल


Page No 12:

Question 1:

(क) शेर के बच्चे ने पेड़ की डाल क्यों पकड़ी?
(ख) शेर का बच्चा क्यों दहाड़ा?
(ग) भालू साहब किस बात पर पछताए?
(घ)   भालू ने क्यों कहा-ओह! किस आफ़त में आ फँसा?

Answer:

(क) शेर के बच्चे ने ज़मीन पर गिरने से बचने के लिए पेड़ की डाल पकड़ी थी।
(ख) डर के मारे शेर का बच्चा दहाड़ा।
(ग) शेर के बच्चे को फ़ुटबॉल समझकर उछालने के लिए भालू साहब पछताए। क्योंकि उनके कारण उसे चोट लग सकती थी।
(घ) भालू ने ओह इसलिए कहा क्योंकि उसने स्वयं को मुसीबत में फँसा लिया था। शेर का बच्चा उसे बार-बार उछालने के लिए कह रहा था। उसे अनेक बार उछालते-उछालते भालू थक गया था।

Question 1:

(क) भालू शेर के बच्चे को न पकड़ता?
(ख) शेर का बच्चा नौ दो ग्यारह न होता?

Answer:

(क) भालू शेर के बच्चे को न पकड़ता, तो शेर का बच्चा गिर जाता और उसे चोट लग सकती थी।
(ख) शेर का बच्चा यदि नौ दो ग्यारह न होता, तो माली उसे हर्जाने के तौर पर काम करवाता या जुर्माना भरवाता।

Question 1:

(क) भालू ने शेर के बच्चे को उछाल दिया।
(ख) शेर के बच्चे ने पेड़ की डाल पकड़ ली।
(ग) भालू ने घर की ओर दौड़ लगाई।
(घ) भालू साहब सैर को निकले।
(ङ) भालू ने शेर के बच्चे को लपक कर पकड़ लिया।

Answer:

(क) भालू साहब सैर को निकले।
(ख) भालू ने शेर के बच्चे को उछाल दिया।
(ग) शेर के बच्चे ने पेड़ की डाल पकड़ ली।
(घ) भालू ने शेर के बच्चे को लपक कर पकड़ लिया।
(ङ) भालू ने घर की ओर दौड़ लगाई।

Question 1:

(क) जब भालू ने शेर के बच्चे को उछाला, वह दहाड़ा। उसके दहाड़ने की आवाज़ कैसी होगी, बोलकर दिखाओ।
(ख) नीचे लिखे कामों को कैसे करते हैं? कक्षा में करके बताओ।
लपकना
फेंकना
कंघी करना
मोज़ा पहनना
दबे पाँव चलना
धुले कपड़े निचोड़ना

Answer:

(क) इस प्रश्न का उत्तर विद्यार्थी अपनी कक्षा में स्वयं करके दिखाएँ।
(ख) इस प्रश्न का उत्तर विद्यार्थी अपनी कक्षा में स्वयं करके दिखाएँ।

Page No 13:

Question 1:

(क) फ़ुटबॉल को फ़ुट बॉल क्यों कहते होंगे?
(ख) ऐसे खेलों के नाम बताओ जिनमें बॉल (गेंद) का इस्तेमाल करते हैं।
……..पिट्ठू…………
……………………
………………..
………………….

Answer:

(क) फ़ुटबॉल शब्द अंग्रेज़ी के दो शब्दों फ़ुट तथा बॉल से मिलकर बना है। फ़ुट का अर्थ है पैर तथा बॉल का अर्थ है गेंद अर्थात ऐसी गेंद जो पैरों के द्वारा खेली जाती है। इसलिए इसे फ़ुटबॉल कहते हैं।
(ख)
……..पिट्ठू…….
……टेनिस……
…..क्रिकेट……
…टेबल टेनिस….

Question 1:

ठंड से बचने के लिए शेर का बच्चा गोल-मटोल सिमटकर बैठ गया था।
तुम्हारे विचार से शेर का बच्चा ठंड से बचने के लिए और क्या-क्या कर सकता था?

Answer:

वह अपने माता-पिता के मध्य जाकर बैठ सकता था। खेल सकता था क्योंकि खेलने से ऊर्जा निकलती है, जिससे ठंड नहीं लगती। धूप में बैठ सकता था क्योंकि इससे भी हमें गर्मी मिलती है।

Question 1:

(क) शेर के बच्चे ने घर जाकर अपने माता-पिता को अपनी कहानी सुनाई। उसने क्या-क्या सुनाया होगा? बताओ।

Answer:

(क) उसने सुनाया होगा कि आज वह मुसीबत में फँसते-फँसते रह गया। भालू ने उसे फुटबॉल समझकर उछाला था। पहले तो वह भालू की इस हरकत से घबरा गया। बाद में भालू का ऐसा करना उसे आनंद देने लगा। कुछ देर बाद भालू थक गया और उसे उछाल कर भाग गया। भालू के जाते ही बाग का मालिक आ पहुँचा और उससे हर्ज़ाना माँगने लगा। परन्तु वह बाग के मालिक को चकमा देकर भाग आया।

Question 1:

सर्दियों का मौसम। चारों ओर कोहरा ही कोहरा।
गर्मियों का मौसम। चारों ओर धूप ही धूप।
उदाहरण के अनुसार शब्दों को उलट कर लिखो।
•    शेर का बच्चा फिर से उछालने को कह रहा था।
शेर का बच्चा फिर से ………………………. को कह रहा था।
•    पेड़ की एक डाल पकड़ ली।
पेड़ की एक डाल ………………….. ली।
•    पिट्ठ को सतौलिया भी कहते हैं।
………………. को सतौलिया भी कहते हैं।

Answer:

•    शेर का बच्चा फिर से उछालने को कह रहा था।
शेर का बच्चा फिर से हवा में फेंकने को कह रहा था।
•    पेड़ की एक डाल पकड़ ली।
पेड़ की एक डाल लपक ली।
•    पिट्ठ को सतौलिया भी कहते हैं।
पिट्ठू को सतौलिया भी कहते हैं।

Page No 14:

Question 1:

भालू ने ठंड से बचने के लिए फ़ुटबॉल खेलने की बात सोची। तुम ठंड से बचने के लिए क्या-क्या करती हो: () का निशान लगाओ।
•    दौड़ लगाती हो।
•    गर्म कपड़े पहनकर घर में बैठती हो।
•    रज़ाई ओढ़ती हो।
•    आग तापती हो।
•    ठंडा पानी पीती हो।
•    गर्म पानी में नहाती हो।
•    गर्म-गर्म चाय पीती हो।

Answer:

•    गर्म कपड़े पहनकर घर में बैठती हो।
•    रज़ाई ओढ़ती हो।
•    आग तापती हो।
•    गर्म पानी में नहाती हो।
•    गर्म-गर्म चाय पीती हो।
 
close
Display Ads Size 340x55