CBSE Class – 4 Hindi NCERT Solutions रिमझिम पाठ- 7. दान का हिसाब

CBSE Class  4 Hindi
NCERT Solutions
रिमझिम पाठ- 7. दान का हिसाब

कहानी से
(क) राजा किसी को भी दान क्यों नहीं देना चाहता था?
उत्तर-
 राजा अपनी सुख-सुविधा पर तो बहुत खर्च करता था लेकिन दूसरों के लिए बहुत कंजूस था| इसलिए वह किसी को भी दान नहीं देना चाहता था|
(ख) राज दरबा र के लोग मन ही मन राजा को बु रा कहते थे | लेकिन वे राजा का विरोध क्यों नहीं कर पाते थे?
उत्तर -
 वे राजा का विरोध नहीं कर पाते थे| वे राजा से बहुत डरते थे| उन्हें इस बात का डर था कि राजा कही उन्हें दंड न दे बैठे|
(ग) राजसभा में सज्जन और विद्वान लोग क्यों नहीं जाते थे
उत्तर -
 राजसभा में सज्जन और विद्वान लोग इसलिए नहीं जाते थे क्योंकि वहाँ पर उनका सत्कार बिल्कुल नहीं होता था|
(घ) सन्यासी ने सीधे-सीधे शब्दों में भिक्षा क्यों नहीं माँग ली?
उत्तर-
 यदि सन्यासी सीधे-सीधे शब्दों में भिक्षा माँगता तो राजा इतनी बड़ी रकम देने के लिए कभी तैयार नहीं होता| इसलिये संन्यासी ने ऐसे तरीके से भिक्षा माँगी कि राजा ने उसे बहुत छोटी रकम समझ लिया |
(ङ) राजा को सन्यासी के आगे गिड़गिड़ाने की जरूरत क्यों पड़ी?
उत्तर-
 राजा ने सन्यासी को भिक्षा देने का जो वचन दिया था| उसके अनुसार उसके खजाने से दस लाख से भी अधिक रूपए निकल जाते और राजा दिवालिया हो जाता| राजकोष बचाने के लिए उसे संन्यासी के आगे गिड़गिड़ाने की जरूरत पड़ी|

अंदाज अपना-अपना
तुम नीचे दिए गए वाक्यों को किस तरह से कहोगे?
(क) दान के वक्त उनकी मुट्ठी बंद हो जाती थी|
उत्तर -
 दान के समय में कंजूसी करने लगते थे|
(ख) हिसाब देकर मंत्री का चेहरा फीका पड़ गया|
उत्तर -
 हिसाब देकर मंत्री घबरा गया|
(ग)  सन्यासी की बात सुनकर सभी की जान में जान आई|
उत्तर -
 सन्यासी की बात सुनकर सभी को राहत महसूस हुई|
(घ) लाखों रूपए राजकोष में मौजूद है| जैसे धन का सागर हो|
उत्तर -
 राजकोष में  लाखों रुपए मौजूद है|

साथी हाथ बढ़ाना
कभी-कभी कुछ इलाकों में बारिश बिल्कुल भी नहीं होती | नदी - नाले , तालाब , सब सूखे जाते हैं | फसलों के लिए पानी नहीं मिलता | खेत सूख जाते हैं | पशु-पक्षी , जानवर , लोग भूख से म रने लगते हैं | ऐसे समय में वहाँ रहने वाले लोगों की मदद की जरूरत होती है | तुम भी लोगों की मदद जरूर कर सकते हो | सोच कर बताओ कि तुम अ काल में परेशान लोगों की मदद कैसे करोगे?
उत्तर -
 अकाल में परेशान लोगों की मदद के लिए मैं अपनी कक्षा के सारे बच्चों को इकट्ठा करूँगा| हम सब मिलकर पैसे इकट्ठे करेंगे और उससे खाने-पीने की चीजें खरीदकर वहाँ तक पहुँचाएँगे| हम बड़े लोगों से भी प्रार्थना करेंगे कि वह उनकी मदद करें|

जिम्मेदारी अपनी-अपनी
तुम्हारे विचार से राज दरबार में किसकी क्या-क्या जिम्मेदारियाँ होंगी?
(क) मंत्री
 (ख) भंडारी
उत्तर -
 (क) मंत्री - मंत्री पूरे राज्य की देखरेख करता है| वह हर मामले में राजा को सलाह देता है, जिससे राजकाल अच्छी तरह से चलता रहे| उसी की सलाह से राजा दूसरे कर्मचारियों को नियुक्त करता है|
(ख) भंडारी - भंडारी राजा के खजाने की देखभाल करता है| वह राजकोष का सारा हिसाब-किताब रखता है| राजा के आदेश पर वह लेन-देन करता है|

करण जैसा दानी
सभी ने कहा, “हमारे महाराज कर्ण जैसे ही दानी हैं|”
पता करो कि –
(क) कर्ण कौन थे?
उत्तर-
 कर्ण कुंती के सबसे बड़े पुत्र थे| वे बहुत दानी थे|
(ख) कर्ण जैसे दानी का क्या मतलब है?
उत्तर-
 कर्ण जैसे दानी का मतलब है- अपना सब कुछ दान में दे देने वाला बहुत दानी|
(ग) दान क्या होता है?
उत्तर-
 जब किसी जरूरतमंद को कोई चीज खेराती में दे दी जाती है तो उसे दान कहा जाता है|
(घ) किन-किन कारणों से लोग दान करते हैं?
उत्तर-
 दूसरों की मदद करने के लिए लोग दान करते हैं|
 कुछ लोग नाम कमाने के लिए दान करते हैं|
 कुछ लोग पुण्य कमाने के लिए दान करते हैं|

कहानी और तुम
(क) राजा राजकोष के धन का उपयोग किन-किन कामों में करता था?
तुम्हारे घर में जो पैसा आता है वह कहाँ -कहाँ  खर्च होता है ? पता करके लिखो|
उत्तर -
 राजा राजकोष के धन का उपयोग सुगंधित वस्त्रों, मनोरंजन और महल की सजावट में करता था| मेरे घर में जो पैसा था वह निम्न कार्यों में खर्च होता है:-
खाने-पीने का सामान खरीदने में, कपड़े खरीदने में, बिजली-पानी का बिल भरने में, टेलीफोन का बिल भरने में, हमारी पढ़ाई-लिखाई में, इधर-उधर आने-जाने में, पूजा-पाठ में दवाइयाँ खरीदने में|
(ख) अकाल के समय लोग राजा से कौन-कौन से काम करवाना चाहते थे?
तुम अपने स्कूल या इलाके में क्या-क्या काम करवाना चाहते हो?
उत्तर - 
लोग चाहते थे कि अकाल के समय राजा राजकोष से दस हजार रूपए दे दे जिससे वे लोग दूसरे देशों से अनाज खरीदकर अपनी जान बचा सकें|
मैं चाहता हूँ कि पार्क में अच्छे-अच्छे फूल-पौधे लगाए जाएँ| वहाँ खेलने के लिए झूले आदि भी लगाया जाएँ|

कैसा राजा!
(क) राजा किसी को दान देना पसंद नहीं करता था|
तुम्हारे विचार से राजा सही था या गलत?
अपने उत्तर का कारण भी बताओ|
उत्तर - 
राजा गलत था क्योंकि मुसीबत के समय प्रजा की रक्षा करना राजा का कर्तव्य होता है|
(ख) राजा दान देने के अलावा और किन - किन तरीकों से लोगों की सहायता कर सकता था?
उत्तर - 
राजा अपने भंडार से लोगों में अनाज बाँट सकता था| वह गाँव में कुएँ और नहर खुदवा सकता था जिसके भविष्य में अकाल की नौबत ही न आए|

पूर्व और पूर्व
पूर्वी सीमा के लोग भूखे मरने लगे|
(क) पूर्व शब्द के दो अर्थ हैं

पूर्व - एक दिशा
पूर्व - पहले
आगे ऐसे ही कुछ और शब्द दिए गए हैं जिनके दो-दो अर्थ हैं| इनका प्रयोग करते हुए दो-दो वाक्य बनाओ|
उत्तर -
 जल - वर्षा होने पर चारों तरफ जल भर गया|
 गर्म पानी गिर जाने से मेरा हाथ जल गया|
म न - फेल होने की बात सुनकर सीमा का मन उदास हो गया|
 आज हमने चार मन गेहूँ खरीदा|
मगर - मगर ने बन्दर से अपना कलेजा लाने को कहा|
 आभा ने बहुत कोशिश की मगर पर सफलता नहीं मिली|
(ख) नीचे चार दिशाओं के नाम लिखे हैं|
तुम्हारे घर और स्कूल के आसपास इन दिशाओं में क्या-क्या है?
तालिका भरो-
दिशा || घर के पास || स्कूल के पास
पूर्व
पश्चिम
उत्तर
दक्षिण
उत्तर - 
बच्चे स्वयं अपने-अपने घर और स्कूल के अनुसार दिशाओं में पड़ने वाली चीजों के नाम लिखे| जैसे – सड़क, मंदिर, पार्क, मकान आदि|
 
close
Display Ads Size 340x55