CBSE Class – 4 Hindi NCERT Solutions रिमझिम पाठ- 5. दोस्त की पोशाक

CBSE Class  4 Hindi
NCERT Solutions
रिमझिम पाठ- 5. दोस्त की पोशाक

तुम्हारे सवाल
कहानी के बारे में कई पाँच प्रश्न बनाकर नीचे दी जगह में लिखो| कॉपी में उनके उत्तर लिखो|
प्रश्न 1. नस्सिरुद्दीन किससे मिलकर बहुत खुश हुए?
उत्तर- 
नसीरुद्दीन जमाल साहब से मिलकर बहुत खुश हुए|
प्रश्न 2. नसीरुद्दीन ने हुसैन साहब से क्या कहा?
उत्तर- 
नसीरुद्दीन ने हुसैन साहब से कहा कि जमाल साहब मेरे पुराने दोस्त है और इन्होने जो अचकन पहनी है वह इनकी अपनी ही है|
प्रश्न 3. नसीरुद्दीन ने अपने पडोसी को जमाल साहब की पोशाक के बारे में क्या बताया?
उत्तर- 
उन्होंने जो अचकन पहन रखी है, वह मेरी है|
प्रश्न 4. जमाल साहब ने नसीरुद्दीन को क्या समझाया?
उत्तर- 
जमाल साहब ने नसीरुद्दीन को समझाया कि पोशाक के बारे में न कहना ही अच्छा है|
प्रश्न 5. जमाल साहब ने धूमने जाने से क्यों मना कर दिया?
उत्तर- 
जमाल साहब की पोशाक मामूली सी थी, इसलिए उन्होंने घुमने जाने से मना कर दिया|

तुम्हारी बात
नसीरुद्दीन और जमाल साहब बनठन कर घूमने के लिए निकले|
(क) तुम बनठन कर कहाँ-कहाँ जाते हो?
उत्तर- 
मैं बनठन कर अपने दोस्तों के जन्मदिन की पार्टी में और अपने रिश्तेदारों के घर जाता हूँ|
(ख) तुम किस-किस तरह से बनते-ठनते हो?
उत्तर-
 मैं नहा-धोकर नए कपड़े पहनता हूँ| कंघी करता हूँ तथा पॅालिश किए जूते पहनता हूँ|

तुम्हारी समझ से
(क) तीसरे मकान से बाहर निकलकर जमाल साहब ने नसीरुद्दीन से क्या कहा होगा?
उत्तर- 
जमाल साहब ने कहा होगा कि मैंने अचकन के बारे में कुछ न कहने को कहा था, फिर तुमने उसका जिक्र ही क्यों किया|
(ख) जमाल साहब अपने मामूली से कपड़ों में घूमने क्यों नहीं जाना चाहते होंगे?
उत्तर-
 जमाल साहब मामूली से कपड़ों में घूमते तो लोग कहते कि उनके पास अच्छे कपड़े नहीं है| इसलिए जमाल साहब अपने मामूली से कपड़ों में घूमने नहीं जाना चाहते होंगे|
(ग) नसीरुद्दीन अपनी अचकन के बारे में हमेशा क्यों बताते होंगे?
उत्तर-
 नसीरुद्दीन एक मजाकिया इंसान थे| वे अपने दोस्त से मजाक करने के लिए अपनी अचकन के बारे में हमेशा बताते होंगे|

गपशप
जब जमाल साहब और नसरुद्दीन हुसैन साहब के घर से बाहर निकले तो उन्होंने अपनी बेगम को नसरुद्दीन और जमाल साहब से मुलाकात का किस्सा सुनाया| उन दोनों के बीच में क्या बातचीत हुई होगी?
लिखकर बताओ
बेगम - कौन आया था?
हुसैन साहब - नसरुद्दीन अपने दोस्त के साथ आया था|
बेगम - ..........
उत्तर- बेगम किस दोस्त के साथ?

हुसैन साहब - जमाल नाम का कोई पुराना दोस्त था|
बेगम – (हँसती हुई) तब जरुर ही वह अचकन उसकी अपनी नहीं होगी|
हुसैन साहब – हाँ, हाँ! उसने तो नसरुद्दीन की ही अचकन पहन रखी थी

घूमना-फिरना
नसरुद्दीन ने कहा, “चलो दोस्त, मोहल्ले में घूम आएँ|”
जब नसरुद्दीन दिन अपने दोस्त से मिले, वे उसे अपना मोहल्ला दिखाने ले गए|
जब तुम अपने दोस्तों से मिलते हो, तब क्या क्या करते हो?
उत्तर-
 मैं जब अपने दोस्तों से मिलता हूँ तब उनके साथ खाता-पीता हूँ| उन्हें साथ लेकर पार्क में घूमने जाता हूँ और उनके साथ खेलता हूँ|

करके दिखाओ
नीचे कुछ वाक्य लिखे हैं| तुम्हें इनका अभिनय करना है| तुम चाहो तो कहानी में देख सकते हो कि इन कामों का जिक्र कहाँ आया है|
® बनठन कर घूमने के लिए निकलना|
® घड़ों पानी पड़ना|
® मुँह बनाकर शिकायत करना|
® गर्मजोशी से स्वागत करना|
® नाराज होना|
® देखते ही रह जाना|
उत्तर-
 घर में इनके अभिनय का अभ्यास करो|

घड़ों पानी पड़ना
नसरुद्दीन की बात सुनकर जमाल साहब पर तो मानो घड़ों पानी पड़ गया|
(क) घड़ो पानी पडना-एक मुहावरा है| इसका मतलब क्या हो सकता है? पता लगाओ| तुम इसका मतलब पता करने के लिए अपने साथियों या बड़ों से बातचीत कर सकते हो या शब्दकोश देख सकते हो|
उत्तर-
 घड़ो पानी पड़ना - बहुत लज्जित होना|
 
(ख) इस मुहावरे को सुनकर मन में एक चित्र सा बनता है| तुम भी किन्हीं दो मुहावरों के बारे में चित्र बनाओ| कुछ मुहावरे हम दे देते हैं| तुम चाहो तो इनमे से कोई पसंद कर सकते हो-
® सिर मुडाते ही ओले पड़ना
® ऊँट के मुँह में जीरा
® दिया तले अँधेरा
® ईद का चाँद नसरुद्दीन निकालकर लाए

उत्तर-

कौन है कैसा
नासिरिद्दीन एक भड़कीली अचकन निकालकर लाए|
भड़कीला शब्द बता रहा है कि अचकन कैसी थी| कहानी में से ऐसे ही और शब्द छाँटों जो किसी के बारे में कुछ बत्ताते हो| उन्हें छाँटकर नीचे दी गई दी गई जगह में लिखो|
देखे, कौन सबसे ज्यादा ऐसे शब्द ढूँढ़ पता है|
पुराना दोस्त ....... .......
....... ....... .......
....... ....... .......
भड़कीली, पुराना जैसे शब्द किसी के बारे में कुछ ख़ास या विशेष बात बता रहे हैं| इसलिए इन्हें विशेषण कहते हैं|
उत्तर- 
मामूली सी पोशाक, खास दोस्त
कैसी अकल, अन्य पड़ोसी
अपनी अचकन , यह अचकन

पास-पड़ोस
पडोस के घर में जाकर नसीरुद्दीन पड़ोसी से मिले|
तुम अपने पड़ोसी बच्चों के साथ बहुत-से खेल खेलते हो| पर क्या तुम उनके परिवार के बारे में जानते हो?
चलो, दोस्तों के बारे में और जानकारी इकट्ठा करते है| यदि तुम चाहो तो उनसे ये बातें पूछ सकते हो-

® घर में कुल कितने लोग हैं?
® उनके नाम क्या हैं?
® उनकी आयु क्या हैं?
® वे क्या काम करते हैं?
इसी सूची में तुम अपने मन से बहुत-से सवाल जोड़-सकते हो|
उत्तर- 
अपने पड़ोसी बच्चों और उनके परिवार वालों से ये प्रश्न पूछकर जानकारी इकट्ठी करो|

शब्दों का हेरफेर
झूठा-जूठा
इन शब्दों को बोलकर देखो| ये मिलती-जुलती आवाज वाले शब्द हैं| जरा से अंतर से भी शब्द का अर्थ बदल जाता है|
नीचे इसी तरह के कुछ शब्दों के जोड़ दिए गए हैं| इन सबके अर्थ अलग-अलग हैं| इन शब्दों का वाक्यों में प्रयोग करो|
घड़ा - गढ़ा
घूम - झूम
राज - राज़
फन - फ़न
सजा - सज़ा
खोल - खौल
उत्तर-
 घड़ा – कुम्हार घड़ा बनाता है|
गढ़ा - तुमने सुन्दर मूर्ति गढ़ी है|
घूम - बच्चे पार्क में घूम रहे थे|
झूम - पौधे हवा से झूम रहे हैं|
राज - पुराने समय में यहाँ मुगलों का राज था|
राज़ - सबको तुम्हारे इस राज़ का पता चल गया है|
फ़न - तानसेन अपने फ़न में माहिर था|
फन - साँप ने अपना फन उठा लिया|
सजा - दिवाली के दिन सारा शहर सजा हुआ था|
सज़ा - चोर को सज़ा जरुर मिलेगी|
खोल - मम्मी ने दरवाज़ा खोल दिया|
खौल - उबला हुआ पानी खौल रहा था|
 
close
Display Ads Size 340x55