CBSE Class – 4 Hindi NCERT Solutions रिमझिम पाठ- 10. थप्प रोटी थप्प दाल

CBSE Class  4 Hindi
NCERT Solutions
रिमझिम पाठ- 10. थप्प रोटी थप्प दाल

कोई और शीर्षक
प्रश्न- नाटक का नाम थप्प रोटी थप्प दाल क्यों है?
तुम इसे क्या शीर्षक देना चाहोगे?
उत्तर-
 नाटक का नाम ‘थप्प रोटी थप्प दाल’ इसलिए है क्योंकि इस नाटक में सारे बच्चे मिलकर रोटी और दाल पकाने का खेल खेलते हैं|
 शीर्षक- (क) बिल्ली खा गई रोटी-भात (ख) किसने रोटी-दाल चुराई?
आवाज वाले शब्द
थप्प रोटी थप्प दाल
‘थप्प’ शब्द से लगता है किसी तरह की आवाज़ है| आवाज़ का मजा देने वाले और भी बहुत से शब्द हैं जेसें टप, खट|
ऐसे ही कुछ शब्द तुम भी लिखो|
उत्तर-
 खर्र, घर्र, फुर्र, चट, धम, छान, टन, सूँ आदि|
कौन-कौन से खेल
प्रश्न- इस नाटक में बच्चे रोटी बनाने का खेल खेलते हैं तुम अपने साथियों के साथ कौन-कौन से खेल खेलती हो, उनके नाम लिखो|

उत्तर- अक्कड़-बक्कड़ , आँख-मिचौली , खो-खो , रस्सी कूद आदि|
सोचकर बताओ
प्रश्न- (क) नीना चुन्नू और टिंकू से ही दाल क्यों बनवाना चाहती होगी?
उत्तर- 
चुन्नू और टिंकू को आग जलाना  तक नहीं आता था| वे अच्छी तरह दाल बनाना भी नहीं जानते थे| नीना चाहती होगी कि जब वह दोनों आग जलाने और दाल बनाने में परेशान होंगे तब वे सब उन दोनों पर हँसेंगे और मजा लेगी|
(ख) बच्चों ने खाने-पीने की चीजें छींके में क्यों रखी?
उत्तर-
 बच्चों ने खाने पीने की चीजें इसलिए छींके में रखी होगी ताकि कोई उन्हें चुरा न सके|
(ग) चन्नू ने दाल को पहले खट्टा फिर मीठा क्यों बताया?
उत्तर- 
चुन्नू ने मुन्नी आदि लड़कियों को चिढाने के लिए दाल को खट्टा बताया| परंतु जब मुन्नी गुस्से से उनकी ओर देखने लगी तब डरकर उसने मीठा बता दिया|
तुम्हारी बात
प्रश्न- तुम्हारे घर में खाना कौन बनाता है? तुम खाना बनाने में क्या-क्या मदद करते हो? नीचे दी गई तालिका में लिखो|
खाना कौन बनत| है
मम्मी
मैं क्या मदद कर सकता हूँ
मैं उन्हें छोटी-छोटी चीजें लाकर दे सकता हूँ| सब्जी धोने-काटने में उनकी मदद कर सकता हूँ|
मैं क्या मदद करता हूँ
मैं उनके माँगने पर चीज़े लाकर देता हूँ| मैं कभी-कभी सब्जू ढो देता हूँ और काट देता हूँ|
तुम क्या बनातीं
प्रश्न- इन बच्चों की जगह तुम होती तो खाने के लिए कौन-से तीन पकवान बनातीं? उन्हें बनाने के लिए किन चीज़ों की जरूरत पड़ती? पता करो और सूची बनाओ|
उत्तर-
पकवान का नाम
किन चीजों की जरूरत होगी
पुड़ी
हलवा
सब्जी
आटा, घी, पानी|
सूजी, घी, चीनी, काजू, बादाम, किशमिश, पानी आदि|
आलू, मात्र, टमाटर, सरसों का तेल, मसालें, नमक, प्याज, लहसुन, पानी आदि|
मट्ठा बनाएँ
प्रश्न- (क) सरला ने कहा- मैं दही का मट्ठा चला दूँगी|

दही का मट्ठा चलाने का मतलब है-
 दही बिलोना
दही से लस्सी या छाछ बनाना
सरला को इस काम के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी, उनके नाम लिखो|
उत्तर-
 दही, हांडी, रई, पानी|
(ख) बिलोना, घोलना, फेंटना
 इन तीनों कामों में क्या फर्क है? बातचीत करो और पता लगाओ|
उत्तर-
 बिलोना - जब किसी चीज को रई आदि से मथते है तो उसे बिलोना कहते हैं| जैसे- दही बिलोना|
घोलना - जब किसी तरल पदार्थ में कोई घुलने वाली चीज़ पूरी तरह मिला देते हैं तो उसे घोलना कहते हैं| जैसे- दूध में शक्कर घोलना|
फेंटना - जब किसी चीज़ को हाथ की उँगलियों से पूरी तरह मिला देते हैं तो उसे फेंटना कहते हैं| जैसे- पानी मिलाकर बेसन फेंटना|
(ग) किन्ही दो-दो चीजों के नाम बताओ जिन्हें बिलोते, घोलते और फेंटते हैं|
उत्तर-
बिलोते हैं
घोलते हैं
फेंटते हैं
दही
दूध में शक्कर
दवा में शहद
पकी हुई दाल
पानी में नमक
पानी के साथ बेसन
(ग) सरला ने रई से मट्ठा बिलोया|
रई को मथनी
 भी कहते हैं| रसोई के दूसरे बर्तनों को तुम्हारे घर की भाषा में क्या कहते हैं? कक्षा में इस पर बातचीत करो और एक सूची बनाओ|
उत्तर-
तवा
चकला
भगोना
चिमटा
कड़ाही
बेलन
कटोरी
चाकू
कलछी
छलनी
चमचा
परात
कद्दूकस
पतीला
चम्मच
कूकर

आओ तुकबंदी करें
प्रश्न- नाटक में बच्चों ने अपनी बात को कई बार कविता की तरह कहा है जैसे-

टिंकू ने पकाई बड़ियाँ
चुन्नू ने पकाई दाल
टिंकू की बड़ियाँ जल गई
चुन्नू का बुरा हाल
अब तुम नीचे लिखी पंक्तियों में कुछ जोड़ो-
उत्तर-
 घंटी बोली टन-टन-टन
चलो, चलें, घर को फ़ौरन|
कहाँ चले कहाँ चले
मम्मी पापा जहाँ चले|
रेल चली भई रेल चली
छुक-छुक करती रेल चली|
कल की छुट्टी परसों इतवार
चलो घूमनें चलें सब यार|
रोटी दाल पकाएँगे|
खूब मजे से खाएँगे|
 
close
Display Ads Size 340x55