CBSE Class – 4 Hindi
NCERT Solutions
रिमझिम पाठ- 1. मन के भोले-भाले बादल
NCERT Solutions
रिमझिम पाठ- 1. मन के भोले-भाले बादल
तुम्हरी समझ से
कभी-कभी जिद्दी बन करके
बाढ़ नदी-नालों मे लाते
(क) बादल नदी-नालों में बाढ़ कैसे लाते होंगे?
उत्तर- जब बादलों से बहुत अधिक बारिश होती होगी, तब नदी-नालों में बहुत पानी भर जाने से उनमें बाढ़ आ जाती होगी| इस तरह बादल नदी-नालों में बाढ़ लाते होंगे|
नहीं किसी की सुनते कुछ भी
ढोकल-ढोल बजाते होंगे?
(ख) बादल ढोल कैसे बजाते होंगे?
उत्तर- बादलों के आपस में टकराने से तेज आवाज होती होगी| इस तरह बार-बार टकराकर वे बार-बार गरजते होंगे| उसे सुनकर ऐसा लगता होगा कि वे ढोल बजा रहे हैं|
कुछ तो लगते तूफानी
कुछ रह-रह करते शैतानी
(ग) बादल कैसी शैतानियाँ करते होंगे?
उत्तर- बादल कभी तेज आँधी और बारिश करते होंगे, कभी रुक जाते होंगे| कभी आपस में टकराकर चमकते-गरजते होंगे| कभी नदी-नालों में बाढ़ ला देते होंगे| इस प्रकार बादल तरह-तरह की शैतानियाँ करते होंगे|
उत्तर-
कैसा
|
कौन
| |
सूरज-सी
|
चमकीली
|
थाली
|
चंदा-सा
|
गोरी
|
मुखड़ा
|
हाथी-सा
|
भारी-भरकम
|
आदमी
|
जोकर-सा
|
मोटी
|
नाक़
|
परियों-सा
|
सुन्दर
|
पंख
|
गुब्बारे-सा
|
फूला
|
पेट
|
ढोलक-सा
|
बजता
|
डिब्बा
|
कविता से आगे
(क) तूफान क्या होता है? बादलों को तूफानी क्यों कहा गया है?
उत्तर- बारिश के साथ तेज चलने वाली आँधी को तूफ़ान कहते हैं| बादल ही तेज आँधी और बारिश लाते हैं, इसीलिए उन्हें तूफानी बादल कहा गया है|
(ख) साल के किन-किन महीनों से ज्यादा बादल छाते हैं?
उत्तर- जून और जुलाई में ज्यादा बादल छातें हैं|
(ग) कविता में ‘काले’ बादलों की बात की गई है| क्या बादल सचमुच काले होते हैं?
उत्तर- कुछ बादल काले दिखाई देते हैं तो कुछ भूरे और सफ़ेद| लेकिन बादल सचमुच काले नहीं होते| वे तो पानी की भाप से बनी बूँदों से बने हुए होते हैं|
(घ) कक्षा में बातचीत करो और बताओ की बादल किन-किन रंगों के होते है|
उत्तर- बादल काले, भूरे और सफ़ेद रंगों के होते हैं| सुबह और शाम को वे लाल रंग के भी दिखाई देते हैं|
कैसे-कैसे बादल
(क) तरह-तरह के बादलों के चित्र बनाओ|
काले-काले डरावने
गुब्बारे-से गलों वाले
हल्के-फुल्के सुहाने
उत्तर-
(ख) कविता में बादलों को ‘भोला’ कहा गया है| इसके अलावा बादलों के लिए और कौन-कौन से शब्दों को इस्तेमाल किया गया है?
म.....................
जि....................
शै ......................
तू .......................
उत्तर- मतवाले जिद्दी शैतानी तूफानी
बारिश की आवाजें
कुछ अपने थैलों से चुपके
झर - झर - झर बरसाते पानी
पानी के बरसाने की आवाज़ है झर - झर - झर
पानी बरसाने की कुछ और आवाज़ें लिखो |
उत्तर- टप-टप-टप
टिप-टिप-टिप
रिम-झिम रिम-झिम
घरर-घरर
चट-चट-चट
छप-छप-छप
छम-छम-छम
छर-छर-छर
कैसे-कैसे पेड़
बादलों की तरह पेड़ भी अलग - अलग आकार के होते हैं | कोई बरगद - सा फैला हुआ और कोई नारियल के पेड़ जैसा ऊँचा और सीधा |
अपने आस - पास अलग - अलग तरह के पेड़ देखो | तुम्हे उनमें कौन - कौन से आकार दिखाई देते हैं ? सब मिलकर पेड़ों पर एक कविता भी तैयार करो |
उत्तर- कोई पेड़ पीपल-सा विशाल है|
कोई निम्बू के पेड़-सा छोटा है|
कोई पेड़ बाँस जैसा लम्बा और पतला है|
कोई पेड़ बरगद-सा मोटा है|
कोई पेड़ नीम-सा घना है|
कोई पेड़ बबूल-सा टेढ़ा-मेढा है|
नोट- सब विद्यार्थी मिलकर पेड़ों पर एक कविता तैयार करें|